Oneindia Mobile
Super Song Lyrics Directory- Get here!
साप्‍ताहिक भविष्यफलः 8 से 14 फरवरी
शुक्रवार, जून 26, 2009, 12:51 [IST]

मेष (21 मार्च-19 अप्रैल): इस सप्‍ताह आप जितना हो सके आराम करें। उससे आपके मस्तिष्‍क पर दबाव कम होगा। मौका मिलते ही आराम करें, क्‍योंकि सप्‍ताह के मध्‍य में आपके पास ढेर सारा काम आने वाला है। काम इतना बढ़ जाएगा कि आपको परिवार के लिए समय नहीं मिल पाएगा। अपनी निजी समस्‍याओं को काम से दूर रखें। शुभ दिन: गुरुवार।

वृष (20 अप्रैल-20 मई): पिछले सप्‍ताह आपके द्वारा किए गए कार्यों का फल इस सप्‍ताह जरूर मिलेगा। इस सप्‍ताह आप जितना हो सके आपने काम को दिखाएं, क्‍योंकि तभी उसका असली फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख एवं शांति बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ मिलने की भी प्रबल संभावना दिख रही है। शुभ दिन: शनिवार।

मिथुन (21 मई-21 जून): इस सप्‍ताह आपके मित्रों व सहयोगियों का असीम प्रेम आपको मिलेगा। यही नहीं जीवनसाथी का भी अच्‍छा सहयोग मिलेगा, जिसका सकारात्‍मक प्रभाव आपके व्‍यवसायिक जीवन पर पड़ेगा। मन लगाकर काम करें, प्रोमोशन के चांस हैं। इसके अलावा व्‍यापार में भी छोटे-छोटे लाभ मिलेंगे। शुभ दिन: मंगलवार।

कर्क (21 जून-22 जुलाई): इस सप्‍ताह किसी भी मामले में नकारात्‍मक सोच नहीं रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। गलत सोच के कारण ऑफिस में मतभेद हो सकते हैं। किसी से अपनी पर्सनल बातें शेयर मत करें। धार्मिक कार्यों में रुचि लें, धन लाभ मिल सकता है। शुभ दिन: शनिवार।

सिंह (23 जुलाई-22 अगस्‍त): यह सप्‍ताह आपके लिए बहुत अच्‍छा रहेगा, इसलिए बिना किसी तनाव के काम करते रहिए। इस सप्‍ताह ऐसे समाचार मिलेंगे, जिनकी आपने कल्‍पना भी नहीं की होगी। नए अवसरों को गवाएं मत। शुभ दिन: शुक्रवार।

कन्या (23 अगस्‍त-22 सितंबर): इस सप्‍ताह आप अपने आप से प्रेरणा लें। या फिर आपके सहयोगी भी आपके लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं। व्‍यवसायिक क्षेत्र में बड़ा घाटा हो सकता है, लिहाजा सौदे करते वक्‍त सावधान रहें। शुभ दिन: मंगलवार।

तुला (23 सितंबर-22 अक्‍तूबर): इस सप्‍ताह आप अपने आस-पास के सौंदर्य पर फोकस करें। अच्‍छे वातावरण से आपके काम पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेंगे। काम का बोझ बढ़ेगा। परिवार में सुख एवं शांति बनी रहेगी। शुभ दिन: मंगलवार।

वृश्चिक (23 अक्‍तूबर-21 नवंबर): इस सप्‍ताह आप अपनी बौद्धिक क्षमता से ख्‍याति प्राप्‍त कर सकते हैं। व्‍यापार से जुड़े लोग नई शुरुआत कर सकते हैं। इस सप्‍ताह आप लंबी छुट्टी की प्‍लानिंग कर सकते हैं। शुभ दिन: गुरुवार।

धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर): इस सप्‍ताह निवेश करना फलदायक सिद्ध होगा। इस सप्‍ताह आप कोई छोटा या साइड बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। व्‍यर्थ समय मत गवाएं, क्‍योंकि आपके सामने कई बड़े अवसर आने वाले हैं। अवसरों को पहलचाने की कला सीखने से फायदा मिल सकता है। शुभ दिन: शुक्रवार।

मकर (22 दिसंबर-22 जनवरी): इस सप्‍ताह लोग आपके सामने बिना वजह की बातें करके नाटक करने की कोशिश करेंगे। उनके झांसे में मत आएं। काम पर एकाग्र रहें। ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं, जिससे आप गुस्‍सा सकते हैं। मनोरंजन के लिए समय निकालना अच्‍छा होगा। व्‍यापार में लाभ मिलने की प्रबल संभावना। शुभ दिन: शुक्रवार।

कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी): इस सप्‍ताह आपका व्‍यक्तित्‍व दूसरों को काफी आकर्षित करेगा। अपने करियर और पैसा बनाने पर ध्‍यान दें। यदि आपको लगता है कि आपको किसी बात से गुस्‍सा आ रहा है, तो ठंडे दिमाग से सोचें, हज जरूर निकलेगा। शुभ दिन: शनिवार।

मीन (19 फरवरी- 20 मार्च): इस सप्‍ताह आप किसी राजा या रानी से कम नहीं हैं। आपने आपको इसी प्रकार ट्रीट भी करें। सभी काम सुगमता से बनते जाएंगे। परेशान होने की बिलकुल जरूरत नहीं है। शुभ दिन: सोमवार।



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.