Oneindia Mobile
Photo Gallery!
मुन्‍नाभाई पास या फेल!
गुरूवार, सितंबर 24, 2009, 15:08 [IST]

Munnabhai Cartoon
सर्किट- भाई अगर इस साल इम्‍तहान में तुम पास होगे तो मिठाई बांटोगे क्‍या?
मुन्‍नाभाई- यार सर्किट ये कहां का इंसाफ है। एक तो साल भर पढ़ाई करुं, कॉलेज की फीस दूं, आने जाने पर खर्च करूं और जब पास हो जाऊं तो मिठाई भी बांटू...
सर्किट- भाई इससे तो अच्‍छा तू फेल हो जा, मिठाई का पैसा बचेगा।

Coolयहां भी जाएं: मुन्नाभाई-सर्किट की नोकझोंक

पोस्‍टमैन (सर्किट से)- साहब मुन्‍नाभाई की चिठ्ठी देने मैं पांच मील दूर से चलकर आया हूं।
सर्किट- अरे भाई की चिठ्ठी देने इतनी दूर से! इससे अच्‍छा तो पोस्‍ट ही कर देते।

Laughingकभी पढ़े हैं आपने: कुत्‍ते के चुटकुले

मुकेश की पत्नी उसकी शराब पीने और जुआ खेलने की आदत से काफी परेशान थी। एक रोज दोनों बाजार से गुजर रहे थे कि तभी एक भिखारी उनके पास आया और एक रुपया मांगने लगा।
मुकेश- क्या तुम जुआ खेलते हो, शराब पीते हो?
भिखारी- जी नहीं साहब।
मुकेश- (अपनी पत्नी की ओर देखते हुए)- देखा जो लोग सिगरेट शराब नहीं पीते और जुआ नहीं खेलते हैं उनकी यही हालत होती है।



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.