Oneindia Mobile
Super Song Lyrics Directory- Get here!
रनबीर-दीपिका के ब्रेकअप से नीतू खुश
शनिवार, नवंबर 7, 2009, 11:08 [IST]

Deepika Padukone, Ranbir Kapoor
बॉलीवुड के नये-नवेले लवबर्ड्स में दरार क्या पैदा हुई कि खुशी जाहिर करने वालों की लाईन लग गयी है। रनबीर-दीपिका की जोड़ी टूटने की कगार पर है।

रनबीर और दीपिका में हुई इस आपसी अनबन का कारण क्या है ये तो पता नहीं पर इस रिश्ते से नाखुश लोगों ने चैन की साँस जरूर ली है। रनबीर की मम्मी नीतू सिंह का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। जो इस रिश्ते के टूटने की खबर से काफी खुश नजर आ रही हैं।

मम्मी को अपने लाडले की ये करतूत कभी नहीं भायी और वो पहले दिन से ही इस रिश्ते को लेकर अपनी असहमति जाहिर करती रही हैं। नीतू सिंह, दीपिका पादुकोण से ज्यादा सोनम कपूर को पसंद करती हैं।

अब इस रिश्ते के टूटने से रनबीर-दीपिका पर क्या गुजर रही है,ये सोचने की फुरसत नीतू सिंह के पास कहाँ है?



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.