Oneindia Mobile
Super Song Lyrics Directory- Get here!
अभिनय की दूनियां में असलम
शुक्रवार, नवंबर 6, 2009, 15:27 [IST]

Atif Aslam
मशहूर पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का कहना है कि उनके पास बॉलीवुड से अभिनय के भी प्रस्ताव आ रहे हैं और वह इस संबंध में विचार कर रहे हैं।

असलम ने कहा, "मैं बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करना चाहता हूं। इस क्षेत्र में मेरी कोई योग्यता नहीं है लेकिन मैं कोशिश करना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "मेरे पास बॉलीवुड फिल्मों के कई प्रस्ताव हैं लेकिन अब तक एक भी प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है। इस समय मैं पटकथाएं पढ़ रहा हूं। जब कुछ तय होगा तो मैं उसकी आधिकारिक घोषणा करूंगा।"

असलम ने अपने संगीत बैंड 'जल' से पाकिस्तान में प्रसिद्धि हासिल की है। फिल्म 'कलयुग' के गीत 'आदत' से उन्होंने भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। फिल्म 'वो लम्हे' के गीत 'वो लम्हे', 'रेस' के गीत 'पहली नजर में' और 'किस्मत कनेक्शन' के गीत 'बाखुदा' से बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुके हैं।

असलम कहते हैं, "संगीत कला की एक विधा है जिसे सीमाओं में नहीं बांध सकते। कलाकार किसी एक देश का नहीं होता, वे जहां भी चाहें उन्हें वहां काम करने की आजादी होना चाहिए।"

असलम ने फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के लिए दो गीतों 'तेरा होने लगा हूं' और 'तू जाना ना' को उन्होंने आवाज दी है।

अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता रणबीर कपूर पर फिल्माए गीत 'तेरा होने लगा हूं' की सफलता पर असलम कहते हैं, "जब मैं गीत गा रहा था तब मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि इस गीत को इतनी बड़ी सफलता मिलेगी। यह सब भगवान का आशीर्वाद है कि मेरे गाए हुए ज्यादातर गीत सफल होते हैं।"



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.