Oneindia Mobile
New Videos here on ur Mozilla -Get them!
शिल्पा निकालेंगी शमिता को बिग बॉस से
शुक्रवार, नवंबर 6, 2009, 14:54 [IST]

Shilpa Shetty, Shamita Shetty
कलर्स चैनल का बिग बॉस 3 हर रोज नये अंदाज में पेश हो रहा है। बिग बॉस का नया बॉलीवुड चेहरा शिल्पा शेट्टी बनने वाली हैं। शिल्पा 22 नवंबर को राज कुंद्रा से शादी करने जा रही हैं।

6 नवंबर को प्रसारित होने वाले शो में शिल्पा शेट्टी अपने बहन शमिता शेट्टी को बिग बॉस के घर से बाहर निकालने के लिए अपनी शादी की सार्वजनिक घोषणा करने वाली हैं। चैनल वालों ने इस एपिसोड के भव्य आयोजन की तैयारियाँ की हैं। बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार कोई शख्सयित अपनी शादी की सार्वजनिक घोषणा छोटे पर्दे पर कर रही है।

खैर शिल्पा ये सब अपनी छोटी बहन शमिता को अपनी शादी में लाने के लिए कर रही हैं। क्योंकि शिल्पा चाहती हैं कि शमिता उनकी शादी के हर कार्यक्रम में मौजूद हों। इसलिए शमिता को बिग बॉस से बाहर लाने के लिए इस एपिसोड की योजना तैयार की गयी है।



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.