Oneindia Mobile
Photo Gallery!
बॉलीवुड करेगा आंदोलन
शनिवार, नवंबर 7, 2009, 14:03 [IST]

Amitabh Bachhhan, Abhishek Bachhan, Shabana Azmi
मुंबई में एक ऐसा आंदोलन अंगड़ाई ले रहा है जिसकी अगुवाई फिल्मी सितारे करेंगे। ये आंदोलन विश्व में बाल तस्करी की समस्या के विरुद्ध होने जा रहा है।

अमेरिकी राजदूत के प्रतिनिधि मिलैनी वेरवीर ने मुंबई फिल्मोद्योग के नामचीन लोगों को साथ लेकर ये अभियान छेड़ा है। वेरवीर के मुताबिक बाल तस्करी वैश्विक महामारी का रूप लेकर राष्ट्र,धर्म, जाति की सीमाओं को भी पार कर चुकी है। भारत में इस अभियान की बहुत जरूरत है क्योंकि आज के समय में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा हर दिन बढ़ती जा रही है।

इस आंदोलन में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, प्रीती जिंटा, शबाना आजमी, कैटरीना कैफ और सुनील शेट्टी जैसी हस्तियाँ शामिल हो रही हैं। ये सभी 'बच्चों की तस्करी के खिलाफ'(ए.सी.टी.) आंदोलन में एकजुट हुए हैं।



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.