शनिवार, अक्तूबर 31, 2009, 12:06 [IST]
अमेरिकी पॉप गायिका बेयॉन्स अपने विश्व भ्रमण कार्यक्रमों के तहत सोमवार को मास्को में प्रस्तुति देंगी।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक बेयॉन्स नर्तकों, गायकों, हेयरस्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और अन्य सहयोगियों के 100 लोगों के समूह के साथ यहां पहुचेंगी।
गायिका ने अपनी मोस्को यात्रा के लिए 10 मर्सिडीज की मांग की है ताकि कोई फोटोग्राफर उन तक न पहुंच सके और यह भी न पता लगा सके कि वह कहां और कब हैं।
आयोजकों के मुताबिक बेयॉन्स के दुनिया भर में होने वाले संगीत कार्यक्रमों के टिकटों से अब तक पांच करोड़ डॉलर इकट्ठे हो चुके हैं।
जबकि मास्को, सिडनी, टोक्यो, सिंगापुर, बीजिंग, लंदन और डबलिन में अब भी टिकटों की बिक्री हो रही है।