सोमवार, नवंबर 2, 2009, 10:24 [IST]
मशहूर पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि वह तीसरी बार विवाह करने जा रही हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार ब्रिटनी को हाल ही में सगाई की अंगूठी में देखा गया था। माना जा रहा है कि वह अपने खास दोस्त जैसन ट्रॉविक से शादी करेंगी हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
इन दिनों ब्रिटनी और जैसन एक साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में उन्हें ब्रेवी हिल्स इलाके में एक साथ देखा गया था। दोनों काफी खुश थे।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटनी की मां भी चाहती हैं कि उनकी बेटी एक बार फिर विवाह के बंधन में बंध जाए।