Oneindia Mobile
New Videos here on ur Mozilla -Get them!
विलियम्स ने की सास की सहायता
मंगलवार, नवंबर 3, 2009, 17:28 [IST]

Robbie Williams
गायक रॉबी विलियम्स की सास ग्वेन ने कर्ज से उबरने के लिए अपने दामाद से आर्थिक सहायता ली है।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ग्वेन को अपना लास एंजेलिस स्थित मकान खो देने का डर था। यही वजह है कि विलियम्स ने वापस ब्रिटेन पहुंचने के कुछ महीने बाद ही अपना घर बेच दिया था। कर्जदार ग्वेन के दरवाजे पर पहुंच गए थे।

विलियम्स की पत्नी आयडा अपनी मां के लिए बहुत परेशान थीं। इसी वजह से वह लास एंजेलिस वापस चली गई थीं। आयडा अपनी मां की मदद के लिए उनके साथ रहना चाहती थीं और उन्हें उम्मीद थी कि रॉबी मां का पूरा कर्ज उतार देंगे।



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.