Oneindia Mobile
New Videos here on ur Mozilla -Get them!
मारिया केरी का दुखड़ा
शुक्रवार, नवंबर 6, 2009, 12:43 [IST]

Maraiah Carey
हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका मारिया केरी ने अपनी पिछली जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी वैवाहिक जिंदगी प्रताड़ना से भरी थी। टॉमी मोटोला से विवाह कर के वह मानसिक और भावनात्मक स्तर पर काफी परेशान रहीं।

मोटोला हॉलीवुड की संगीतमय दुनिया का जाना-माना नाम हैं। मारिया ने १९९३ में मोटोला से शादी की और शादी के पाँच साल बाद १९९८ में उनका तलाक हो गया। मारिया प्रताड़ना को कई श्रेणियों में ऱखती हैं। उनके मुताबिक प्रताड़ना सिर्फ शारीरिक नहीं होती वो मानसिक और कई बार भावनात्मक प्रताड़ना भी हो सकती है।

मारिया ने ये बातें अपनी नई फिल्म 'प्रीशियस' के प्रमोशन के दौरान कहीं।



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.