Oneindia Mobile
Super Song Lyrics Directory- Get here!
यूएनपीए चलायेगा राष्ट्रव्यापी अभियान
Wednesday, July 23 2008

नई दिल्ली, 23 जुलाईः देश की दस राजनीतिक पार्टियों ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का विकल्प बनने का दावा करते हुए आज घोषणा की कि वे जल्द ही पांच प्रमुख मुद्दों को लेकर सरकार के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी अभियान शुरु करेंगी।

बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, फारवर्ड ब्लाक, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल. तेलुगूदेशम पार्टी, जनता दल (एस), इंडियन नेशनल लोकदल आदि पार्टियों के नेताओं की बसपा प्रमुख मायावती के घर पर पहली बैठक हुई जिसमें लोकसभा में कल विश्वासमत प्रस्ताव पर संप्रग सरकार की जीत के लिये अपनाये गये हथकण्डे की निन्दा की गई।ऑ

बैठक में सभी दलों ने राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने के लिये एक प्रचार समिति भी गठित की। अभियान के तहत देशभर में जनसभाएं कर आम जनता को पांच राष्ट्रीय मुद्दों से अवगत कराया जायेगा।


यह भी पढ़ें

दलित की बेटी के ख़िलाफ़ साज़िशः माया
'मायाजाल' में फंसे कई सांसद
यूपीए को दो बड़े झटके
सपा की जगह बसपा तीसरे मोर्चे में
मायावती से मिले करात

Oneindia Mobile

»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.