Oneindia Mobile
Super Song Lyrics Directory- Get here!
एमपी: महिला ने 3 बच्चों के साथ जान दी
सोमवार, नवंबर 2, 2009, 11:52 [IST]

Madhya Pradesh
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार देर शाम एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ हिंडोल नदी में कूदकर जान दे दी। चारों शव बरामद कर लिए गए हैं। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।

पुलिस से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार तिरला थाना क्षेत्र के पर्वतपुरा गांव में रहने वाले दयाराम भील की पत्नी पांचली बाई अपनी दो बेटियों सुमन (4 वर्ष), पायल (4 वर्ष) और एक वर्र्षीय बेटे को साड़ी में बांधकर रविवार की शाम हिंडोल नदी में कूद गई।

पुलिस का कहना है कि चारों शव सोमवार को बरामद कर लिए गए। बच्चों के शव महिला की साड़ी से बंधे पाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.