Oneindia Mobile
New Videos here on ur Mozilla -Get them!
शताब्‍दी से कटकर 7 की मौत, पथराव
मंगलवार, नवंबर 3, 2009, 12:24 [IST]

Haryana Map
गुड़गांव। हरियाणा के पटौदी और जतौली स्‍टेशनों के बीच मंगलवार को शताब्‍दी एक्‍सप्रेस से कटकर एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। हादसे पर गुस्‍साई भीड़ ने ट्रेन रोक ली और उस पर जमकर पथराव किया।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ही परिवार के कुछ लोग सुबह पटौदी और जतौली स्टेशनों के बीच पटरियां पार कर रहे थे। उसी दौरान ट्रेन आ गई और उससे कट कर पांचों की मौत हो गई। देखते ही देखते इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और ट्रेन पर जमकर पथराव किया।

दुर्घटना के बाद से लोगों ने ट्रेन को घेर लिया। ट्रेन मौके पर ही रुकी हुई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबल और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.