Oneindia Mobile
Top 100 Charts on your Mozilla - Check out
जसवंत बोले नहीं लौटूंगा भाजपा में
मंगलवार, नवंबर 3, 2009, 14:49 [IST]

Jaswant Singh
पटना। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह लगातार भाजपा-शिवसेना गठबंधन का विरोध करते रहे हैं।

पटना में आयोजित एक सेमिनार में भाग लेने आए पूर्व विदेश मंत्री ने पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा कि भाजपा में रहते हुए भी उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा का तथा भाजपा-शिवसेना गठबंधन का विरोध किया था।

वोट की राजनीति नहीं करेंगे

सिंह ने भाजपा में वापस जाने की किसी भी संभावना से इंकार करते हुए कहा कि वह वोट की राजनीति नहीं करेंगे बल्कि 'राजनीति' करेंगे। भविष्य की संभावना पर हालांकि उन्होंने कहा कि राजनीति में भविष्य की बात अलग होती है।

उन्होंने अपनी विवादास्पद पुस्तक के विषय में कहा कि पुस्तक की जितनी चर्चा हुई है उससे वह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक इतनी चर्चित होगी, मैंने इसकी उम्मीद भी नहीं की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.