Oneindia Mobile
Super Song Lyrics Directory- Get here!
आतंकी फिर दोहरा सकते हैं 26/11: सेना प्रमुख
मंगलवार, नवंबर 3, 2009, 15:53 [IST]

General Deepak Kapoor
नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान में बिगड़ते हालातों पर चर्चा करते हुए भारत के थल सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने कहा है कि भारत को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आतंकवादी कभी भी 21/11 हमलों को दोहरा सकते हैं। इसके अलावा उन्‍होंने यह भी कहा कि अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान में फैली आतंकवादी हिंसा भारत को अपनी चपेट में ले सकती है।

एक रक्षा समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में जनरल कपूर ने कहा पड़ोसी देशों में आतंकवादी हिंसा को देखते हुए मुंबई जैसा हमला फिर से होने की संभावना से इंकार नहीं कर सकते।

पूरा क्षेत्र आंकवाद का शिकार

सेना अध्‍यक्ष ने कहा कि हमें इस बात की पूरी कोशिश करनी चाहिए कि 26/11 जैसे हमले की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्‍होंने कहा, "भारत, पाकिस्‍तान और अफगानिसतान का पूरा क्षेत्र आतंकवाद से ग्रस्त है। इससे हमें सचेत रहने की जरुरत है।"

इसके अलावा जनरल दीपक कपूर ने पाकिस्‍तान की उस बात को सिरे से नकार दिया कि वहां के आतंकी संगठनों को भारत की ओर से आर्थिक सहयोग मिल रहा है। उन्‍होंने कहा, "हम पाकिस्तान में स्थिरता चाहते हैं। हमने कभी किसी आतंकी गुट को समर्थन नहीं दिया।"



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.