शुक्रवार, नवंबर 6, 2009, 15:40 [IST]
बेंगलुरू। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने 430 करोड़ रुपये में अपने 16 लाख शेयर बेच दिए हैं। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि इस बिक्री के बाद सुधा के पास कंपनी के 7,714,600 शेयर रह गए हैं।
इसी से जुड़ी एक अन्य घटना में इंफोसिस के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.गोपालकृष्णन ने गुरुवार को बाजार से कंपनी के चार लाख शेयर 86.6 करोड़ रुपये में खरीदे। इस खरीद के बाद कंपनी में गोपालकृष्णन के शेयरों की संख्या बढ़कर 6,656,726 हो गई है।
गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी के शेयर 2,218 रुपये पर बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।