Oneindia Mobile
Super Song Lyrics Directory- Get here!
स्टीव जॉब्स बने दशक के सर्वश्रेष्ठ सीईओ
शुक्रवार, नवंबर 6, 2009, 15:55 [IST]

Steve Jobs
सैन फ्रांसिस्को। कंप्यूटर और इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की निर्माता कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टीव जॉब्स को बिजनेस पत्रिका 'फॉर्चून' ने इस दशक का सर्वश्रेष्ठ सीईओ नामांकित किया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पत्रिका ने गुरुवार को जॉब्स को इस दशक सर्वश्रेष्ठ सीईओ बताया। पत्रिका का कहना है कि जॉब्स की सफलता कम्यूटर, संगीत, फिल्म और मोबाइल फोन के क्षेत्र में शानदार रही है।

पत्रिका की रिपोर्ट में कहा गया है, "यह अक्सर कहा जाता है कि जॉब्स एक शोमैन, एक पैदायशी सेल्समैन और एक परिपूर्ण उद्यमी हैं। यह पूरी तरह सच है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.