Oneindia Mobile
New Videos here on ur Mozilla -Get them!
पटना में व्यवसायी की हत्या पर हंगामा
शनिवार, नवंबर 7, 2009, 15:52 [IST]

Bihar Map
पटना। पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी की हत्या के बाद दो गुटों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए बल प्रयोग किया जिसके विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार खाजेकला थाना क्षेत्र के अखाड़ा मुहल्ला में शुक्रवार देर रात एक व्यवसायी मोहम्मद शमशेर की अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के विरोध में शनिवार सुबह स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए।

इसी दौरान भीड़ ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर शमशेर का हत्यारा करार देते हुए पकड़ लिया और उस पर हमला कर दिया। इसी बीच एक अन्य गुट के लोग वहां पहुंचकर इस पिटाई का विरोध करने लगे। इसके बाद दोनों गुटों में झड़प हो गई।

पटना सिटी के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने कहा कि शमशेर की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कुमार ने कहा कि खाजेकला थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



»Home »News  »Entertainment  »Currency  »Free Classifieds  »Cricket  »TV Schedules  »In Theatres  »Weather  »Languages  »Horoscope 

© Greynium Information Technologies Pvt. Ltd.